UP में होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD ने जारी किया रिपोर्ट, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश मिल सकती हैं।

देश भर में अब मौसम बदलता नजर आ रहा है। ठंडी का मौसम समाप्त होने के साथ अब गर्मी ने भी अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने होली से पहले इसमें होने वाले बदलाव पर बड़ा अपडेट दिया है। अब तो ज्यादातर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। विभाग ने जो अपडेट दिया है उसके हिसाब से उत्तर भारत में अब बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 मार्च से बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं।

नई दिल्ली में ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। यहां दिन में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यहां के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी बदला मौसम

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव महसूस होने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में किसी भी वक्त बारिश का नजारा दिख सकता है। जिसके चलते आने वाले दिनों में अलर्ट भी जारी हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। आज के दिन यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम भी शुष्क दिखेगा। हालांकि, कल यानी 17 मार्च से एक बार फिर यहां के मौसम में बदलाव होगा।

जानें गंगीय पश्चिम बंगाल का क्या है हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि यहां आगामी 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। यहां आज और कल ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

वहीं, झारखंड और ओडिशा में भी 20 मार्च तक मौसम में पानी की बौछारों का माहौल रहेगा। यहां, गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अब अगर बात करें विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश की तो मौसम विभाग के हिसाब से यहां आज यानी 16 मार्च से लेकर 20 मार्च तक बारिश के आसार है। वहीं, 17 और 18 मार्च को यहां ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। बता दें, मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

Related Articles

Back to top button