Arvind Kejriwal ED Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता जमकर हंगामा काट रहे हैं। आप सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ईडी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, हमें निर्देश दिया गया था जब तक शीर्ष अदालत केजरीवाल की याचिका पर विचार नहीं कर लेती तब तक कुछ नहीं करेंगे।
ED ने क्या कहा?
- ईडी ने बताया कि आबकारी मामले में केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता में शामिल हैं। इसके माध्यम से रिश्वत ली गई है।
- रिश्वत की रकम का गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया गया। नई आबकारी नीति बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका थी।
- इस मामले में केजरीवाल के करीबी विजय नायर और मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिले थे।
- ईडी ने बताया कि विजय नायर आप मीडिया प्रभारी थे। उनका केजरीवाल के घर आना जाना लगा रहता था।
- ईडी ने बताया कि, आबकारी नीति के बदले रिश्वत लेना ही अपराध नहीं है, रिश्वत लेकर कारोबारियों को फायदा पहुंचाना भी अपराध है।
- हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपए गोवा भेजे गए थे।
- कोर्ट में ईडी ने बताया कि 100 करोड़ की रिश्वत के बदले दक्षिण लॉबी को 592 से 600 करोड़ का फायदा हुआ।
- बड़ी मात्रा में रिश्वत के लिए कैश का इस्तेमाल हुआ।