कौन हैं बरेली के विकास पुरुष कहे जाने वाले संतोष गंगवार…?  जिनका टिकट काट BJP ने सबको चौंकाया

संतोष गंगवार का नाम बरेली में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध है। जो BJP से बरेली में 8 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों पर सभी राजनीतिक पार्टियों का मंथन जारी है। इस बीच बरेली लोकसभा सीट को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, यहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। ऐसे में इस सीट के चर्चा में आने के पीछे की वजह यहां से BJP के लोकसभा सांसद संतोष कुमार गंगवार का नाम है।

दरअसल, बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। जिसमे पार्टी ने इस बार कई दिग्गज नेताओं का नाम काट कर सभी को हैरान कर दिया है। जिन मौजूदा सांसदों के टिकट पर कैंची चली है, उनमें सबसे वरिष्ठ नेता और बरेली से आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का नाम अब चर्चाओं में है।

संतोष गंगवार का राजनीतिक सफर

संतोष गंगवार का नाम बरेली में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध है। जो BJP से बरेली में 8 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।उन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 1981 मे बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा, जिसमे उनकी हार हुई। जिसके बाद 1984 के आम चुनावो मे भी उनको हार का सामना करना पड़ा। मगर उसके बाद उन्होंने जो रफ़्तार पकड़ी उससे कोई नहीं पकड़ पाया। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 2009 के चुनाव में उन्हे कांग्रेस के प्रवीण सिंह आरोन ने 9 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। मगर 2014 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी खोई हुई विरासत को वापसी पा लिया और सपा को 2,40,685 मतों के अंतर से हरा दिया।

अगर लोकसभा चुनाव – 2019 की बात करें तो बीजेपी ने उस वक़्त भी हरदम कि तरह संतोष गंगवार को ही मैदान में उतारा था। जिसमे संतोष एक बार फिर विजयी हुए। उन्होंने 1,67,282 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी को एक बार फिर हार का मुह दिखाया था।

सरकार के तरफ से दी गई इन जिम्मेदारियों का किया पालन

संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 13वीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाला है। इसके अलावा वो विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

संतोष गंगवार संतोष गंगवार का शुरुआती जीवन

संतोष गंगवार का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 1 नवम्बर 1948 को हुआ था। उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी BsC और LLB की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े रहे, इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान तो उनको जेल तक जाना पड़ा था। 

Related Articles

Back to top button