जौनपुर में अखिलेश यादव ने क्यों कहा – ‘BJP के सांसद, विधायकों को गांव में नहीं घुसने देते लोग?’

जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने से पहले मीडिया से बातचीत किया। जनसभा स्थल पर अखिलेश का हेलीकॉप्टर उतरने के बाद उन्होंने मीडिया से किये गए बातचीत में योगी सरकार पर जमकर मोर्चा खोला। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर उन्होंने निशाना साधते हुए कई बड़े हमले किये।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई वरन महंगाई की मार से आम आदमी की आमदनी जरूर कम हो गयी है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर योगी और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, सरकार ने किसानों का अपमान किया है और भाजपा सरकार में किसानों की किसानी बर्बाद हो गयी है जिससे उनकी कमाई कम हो गयी है।

इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी की पुलिस लगातार अन्याय कर रही है और जेल में बंद लोगों को मार दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि BJP के सांसद,विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे हैं क्योंकि लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है?

अखिलेश यादव ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री योगी पर व्यक्तिगत टिपण्णी करते हुए कहा कि जिन लोगों के परिवार नहीं हैं वो जनता का दर्द नहीं समझ सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वाले लाल रंग का मतलब नहीं समझते हैं, लाल रंग भावनाओं का प्रतीक होता है।

अखिलेश ने आगे कहा कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है और हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ ओम प्रकाश राजभर,राम अचल राजभर, संजय चौहान और कृष्णा पटेल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button