प्रियंका चोपड़ा ने आखिर क्यों बेंच दी अपनी सबसे चहेती अल्ट्रा-लक्जरी रोल्स रॉयस घोस्ट कार? यह रहा बड़ा कारण

हर बार जब प्रियंका अपनी लग्जरी कार रोल्स रॉयस घोस्ट से बाहर निकलती, तो आप उनसे नजरें नहीं हटा पाते। उन्होंने कार को और भी खूबसूरत बनाने के लिए लग्जरी फिटिंग्स और फैंसी गैजेट्स से लैस किया।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा अपनी ग्रैंड लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। देसी गर्ल कई दूसरी चीजों के अलावा नई स्टाइलिश कारों से बहुत प्यार करती है, और उनके पास कई आधुनिक कारें भी मौजूद हैं। हालांकि, नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि उन्होंने अपनी पसंदीदा कारों में से एक सुपर डीलक्स कार को बैंगलोर के एक व्यवसायी को बेच दिया है।

प्रियंका के अपनी कार को बेचने के फैसले ने उनके प्रशंसकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपनी अल्ट्रा-लक्जरी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बैंगलोर के एक व्यवसायी को बेच दिया। प्रियंका जब भी भारत में रहीं वो हमेशा अपने पसंदीदा रोल्स रॉयस घोस्ट के साथ किसी लंबे सफर पर जाना पसंद करती। अक्सर कार के साथ उनके स्टाइलिश अंदाज को देखा गया।

हर बार जब प्रियंका अपनी लग्जरी कार रोल्स रॉयस घोस्ट से बाहर निकलती, तो आप उनसे नजरें नहीं हटा पाते। उन्होंने कार को और भी खूबसूरत बनाने के लिए लग्जरी फिटिंग्स और फैंसी गैजेट्स से लैस किया। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस लक्जरी कार में लगे सामान के लिए कितना खर्च किया। उन्होंने अपनी मनपसंद कार को बेचने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वो अपनी शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं। इस बीच उनकी यह कार काफी समय से उनके गैरेज में पड़ी हुई थी, लिहाजा उन्होंने कार को बेचने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button