पति अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध के लिए बना रहा दबाव…पत्नी ने लगाए कई गंभीर आरोप

पीड़ित पत्नी की शादी करीब आठ महीने पहले समर गार्डन एक मीनार मस्जिद निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोपी शहजाद फर्नीचर का काम करता है।

मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी ने अपने पति पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी ने अवैध हथियारों के साथ पति की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो में आरोपी अवैध हथियार लेकर फोटोशूट कराता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पत्नी ने बताया कि पति अपने दोस्तों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पत्नी ने आरोप लगाकर हथियारों की फोटो पुलिस को सौंप दी। यह पूरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला है।

पीड़ित पत्नी अपनी मां और पिता के साथ पति का पोस्ट लेकर पहुंची। वहां पति के खिलाफ तहरीर देने के बाद न्याय की गुहार लगाई रही है। भारत समाचार से बात करते हुए युवती ने बताया कि आरोपी शहजाद बड़ा भाई यानी जेठ उससे अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित पत्नी की शादी करीब आठ महीने पहले समर गार्डन एक मीनार मस्जिद निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोपी शहजाद फर्नीचर का काम करता है। अब पत्नी का आरोप है कि पति अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध का दबाव बना रहा है। इसके साथ ही जेठ भी संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा है। 

Related Articles

Back to top button