Aligarh News: दरोगा की गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, SI फरार..20 हजार का इनाम घोषित

Aligarh News: दरोगा की गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, SI फरार..20 हजार का इनाम घोषित

Aligarh News: अलीगढ़ थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई महिला इशरत जहां दरोगा मनोज कुमार की पिस्टल से चली गोली से घायल हो गई थी। उसे जेएनएमसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।

इस मामले में दोषी दरोगा मनोज कुमार फरार चल रहा है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, थाने के हेड मोहर्रिर सुदीप के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरोगा मनोज कुमार की गोली से घायल महिला छह दिनों तक जिन्दगी और मौत से जूझ रही थी। लेकिन इस लड़ाई में वह हार गई। छह दिन पहले इशरत थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई थी। थाने में सब इंस्पेक्टर हाथ में पिस्टल लिए थे। उसे लोड करते समय अचानक फायरिंग हो गई। जिससे इशरत के सिर में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में इशरत को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button