लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, दिल्ली से प्रयाग तक बाढ़ का खतरा

यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। सेंट्रल वाटर कमीशन ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। सेंट्रल वाटर कमीशन ने चेतावनी भी जारी कर दी है। राजधानी दिल्ली से आगे भी बाढ़ का खतरा है। वृन्दावन, मथुरा, आगरा से प्रयाग तक बाढ़ का खतरा बना हुआ है, 1978 के बाद सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा बना है।

दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया, कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार हुआ था।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई ईलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात काफी प्रभावित है। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Related Articles

Back to top button