‘झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने से पहले मुझे मारना होगा….’ AAP के सोमनाथ भारती का BJP को चुनौती

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा....

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब पार्टियों के बीच में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चूका है। खबर है कि, गुरुवार यानी 7 मार्च को आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी का डंडा सिर्फ गरीबों के ऊपर चलता है।”

क्रॉनिक कैपिटल के अलावा BJP नहीं करती किसी और का भला- AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती

दरअसल, आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। मीडिया से इस बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली के मच से यहाँ की जनता को हमने कई बार ये बताने का प्रयत्न किया है कि कैसे इस देश के सकता पर काबिज BJP की सरकार गरीबों की सबसे बड़ी दुश्मन बने हुए है। BJP ने इस देश में अगर किसी का भला किया है तो वो सिर्फ क्रॉनिक कैपिटल है। उसके अलावा इस पार्टी ने देश में किसी भी वर्ग का भला नहीं किया।”

BJP सिर्फ जुमलेबाजी करती है- सोमनाथ भारती

उन्होंने आगे कहा कि, “कुछ दिनों पहले मेरे पार्टी के नेताओं ने आपके जरिए दिल्ली का ध्यान आकर्षित किया था। उस समय हमने बताया था कि कैसे ये पार्टी बस चुनावी जुमले करती रही है। जब भी चुनाव का समय आता है तो ये कहते हैं, जहां झुग्गी, वहीं मकान। मगर चुनाव ख़त्म होने के बाद इस पार्टी के सारे वादे जुमले साबित हो जाते हैं। BJP ने ठीक यही काम राजधानी के कालकाजी से लेकर कालीबाड़ी और सुन्दर नगर जैसे जगहों पर किया है। इनकी पार्टी ने वहां के झुग्गियों को मकान में तब्दील करने की जगह उन्हें उजाड़ कर बेदखल करने का कार्य किया।”

AAP का बड़ा आरोप, कहा- ‘BJP सत्ता के आड़ में करती है गैरकानूनी काम….’

इस बीच उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के आड़ में गैर-कानूनी काम करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जिन लोगों का घर तबाह कर रही है, वो बिलकुल गैर कानूनी है। पुनर्निवास को लेकर जो कानून है, उसके तहत आप उसे तब तक नहीं निकाल सकते हैं, जबतक उनको 5 किलोमीटर के अंदर कहीं और रिहैबिलिट नहीं कर देते हैं। मगर भारतीय जनता पार्टी को किसी का ख्याल नहीं है। इनका डंडा मात्र गरीबों के ऊपर ही चलता है।

गरीबों पर बुलडोजर एक्शन का एक और प्लान तैयार- सोमनाथ भारती

वहीं, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने BJP के द्वारा गरीबों के झुग्गी-बस्तियों पर एक बार बुलडोजर चलाने की प्लानिंग का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता को चेताते हुए कहा कि, “मै दिल्ली के लोगों को बताना चाहूंगा कि गरीबों के झुग्गी बस्तियों पर एक बार फिर से इन्होंने बुलडोजर चलाने की सोची है। मेरे पास एक नोटिस है जिसमें लिखा है, “सेक्टर 12 के लोगों को सूचित किया जाता है कि आप लोग यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। अतः 7 दिन के अंदर आपको यह जगह खाली करना होगा।”

BJP को सोमनाथ भारती की धमकी, कहा- अगर अब बुलडोजर चला तो….

उन्होंने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तरुण कपूर जी तो प्रधानमंत्री सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। वो केवल एक कर्मचारी है। ऐसे में वो जो भी करते हैं उसके पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय आदेश होता है। जिसमें कहा जाता है दिल्ली को झुग्गियों से मुक्त करना है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र में बैठे BJP सरकार को चेतावनी तक दे डाली। सोमनाथ ने कहा कि, “यदि अब किसी झुग्गी पर बुलडोजर चला तो सोमनाथ भारती आपको बुलडोजर के सामने खड़ा मिलेगा। उनको पहले सोमनाथ भारती को मारना होगा।”

Related Articles

Back to top button