इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, जाने किसे मिला मौका औऱ कौन हुआ बाहर

बीसीसीआई ने इग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल को सौंपी गई है, वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की भी वापसी की उम्मीद है. हालांकि, उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से चूकने वाले विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक मेडिकल टीम से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस की नजरें उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी रहेंगी.

श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया

चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण रखा है. कप्तान शुबमन गिल के साथ-साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे. श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है.

बुमराह लंबे समय बाद वनडे मैच खेलते नजर आएंगे

ऑलराउंडर विभाग में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को बीसीसीआई की कार्यभार प्रबंधन योजना के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया था। अब उनकी वापसी से टीम मजबूत हुई है. बुमराह लंबे समय बाद वनडे मैच खेलते नजर आएंगे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था. बुमराह के साथ-साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बरार तेज आक्रमण को मजबूत करेंगे। स्पिन आक्रमण की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे ।

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड दौरे से बाहर

इस बीच, भारतीय टीम को भी झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। IPL 2026 के दौरान उनके बाएं पैर में चोट लग गई थी और वे अभी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

ये रहा IND vs ENG ODI सीरीज़ का शेड्यूल

  • 14 जुलाई: पहला ODI, एजबेस्टन (3:30 pm)
  • 16 जुलाई: दूसरा ODI, सोफी गार्डन्स (5:30 pm)
  • 19 जुलाई: तीसरा ODI, लॉर्ड्स (3:30 pm)

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए अपडेटेड इंडिया स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (वाइस-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Related Articles

Back to top button