यूपी में 10 PPS अफसरों के तबादले, ताबडंतोड ट्रांस्फर पोस्टिंग से मचा हडकंप

प्रदेश की योगी सरकार लोकहितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है। इसी कड़ी में ब्रहस्पतिवार को कई बड़े फेरबदल देखने को मिले।

लखनऊः प्रदेश की योगी सरकार लोकहितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है। इसी कड़ी में ब्रहस्पतिवार को कई बड़े फेरबदल देखने को मिले। पुलिस विभाग, लोक प्रशासन के बाद अब 10 प्रांतीय पुलिस सेवा अफसरों के तबादलों से प्रदेश की अफसरशाही में हड़कंप मच गया।

इन तबादलों के पीछे सरकार की मंशा है की सरकारी काम काज को और तेज़ी से किया जा सके। मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला देखने को मिलता है।

यूपी की नौकरशाही में इस समय भूचाल चल रहा है। 10  प्रांतीय पुलिस सेवा अफसरों अफसरों का तबादला किया गया हैं। यूपी के नौकरशाही में आज कई बड़े बड़े अफसरों के विकेट गिरे हैं।

इन प्रांतीय पुलिस सेवा अफसरों का हुआ तबादला

  • अभय प्रताप मल्ल एसीपी लखनऊ नगर
  • गिरिजा शंकर त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक जालौन
  • रामाशीष यादव पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर
  • विजय आनंद पुलिस उपाधीक्षक उन्नाव
  • जगदीश लाल टम्टा पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर
  • पंकज कुमार श्रीवास्तव पुलिस उपाधीक्षक PTS मेरठ
  • प्रदीप कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक फूड सेल मेरठ
  • जयराम पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर
  • रमेश चंद्र पांडेय एसीपी गौतमबुद्धनगर
  • पीतम पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक लखीमपुर खीरी।

Related Articles

Back to top button