साल 2023 की शानदार शुरुआत, लखनऊ हवाई अड्डे पर जनवरी में यात्रियों की आवाजाही में 100% से अधिक की वृद्धि

उत्तर प्रदेश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा होने के नाते, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) ने जनवरी 2023 में लगभग 5.25 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है। लखनऊ एयरपोर्ट से पहले महीने में 4.53 लाख घरेलू यात्री और 72,366 अंतरराष्ट्रीय यात्रीयों ने आवाजाही की। यात्री यातायात में वृद्धि सीसीएसआईए के 'यात्री पहले' दृष्टिकोण का नतीजा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा होने के नाते, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) ने जनवरी 2023 में लगभग 5.25 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है। लखनऊ एयरपोर्ट से पहले महीने में 4.53 लाख घरेलू यात्री और 72,366 अंतरराष्ट्रीय यात्रीयों ने आवाजाही की। यात्री यातायात में वृद्धि सीसीएसआईए के ‘यात्री पहले’ दृष्टिकोण का नतीजा है।

सीसीएसआईए के प्रवक्ता ने कहा, “लखनऊ हवाई अड्डा अपने यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ यात्रीयों को सुरक्षित, कुशल और उत्कृष्ट सेवा के साथ विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने का नीरंतर प्रयास करता रहेता हैं।”गेटवे टू गुडनेस” के लक्ष्य के साथ, सीसीएसआईए यात्रियों को लखनऊ में एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लखनऊ एयरपोर्ट ने जनवरी 2023 में 3,751 उड़ानों में लगभग 5.25 लाख यात्रियों की मेजबानी की है, जो जनवरी 2022 की तुलना में 42% अधिक है। कुल यात्रियों की आवाजाही में 86% घरेलू यात्री और शेष 14% में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही हुई। 3,751 उड़ानों में लगभग 17,000 यात्रियों के औसत आने के साथ, लखनऊ हवाईअड्डे को उम्मीद है कि यह वृद्धि लगातार बनी रहेगी और यात्रियों की संख्या लगातार बढेगी।

सीसीएसआईए के प्रवक्ता ने कहा, “यात्रियों में वृद्धि हवाई यात्रियों के बीच सकारात्मक भावना और त्योहारो की छुट्टियों की वजह से हुई। इसके अलावा, लखनऊ हवाईअड्डे ने 31 जनवरी को एक दिन में 18,000 से अधिक यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड बनाया। एक ही दिन में रिकॉर्ड पेसेन्जर ट्राफिक, लखनऊ हवाईअड्डे की ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की पहल पर यात्रियों के बढ़ते विश्वास को साबित करता है।”

दुबई, मस्कट और रियाद लखनऊ से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्य हैं। जबकि, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य हैं। सीसीएसआईए वर्तमान में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए 24 घरेलू और 7 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button