लखनऊ। हर साल 21 जून सबसे बड़ा दिन होता है। आज दिन का समय 12 घंटे की बजाय 14 घंटे का हो जाता है। रात छोटी होती है। इसके बाद दिन की अवधि लगातार कम होती जाती है और रातें लम्बी होने लगती हैं।
21 जून को भारत समेत उत्तरी गोलार्ध में स्थित देशों में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की रोशनी लगभग 12 घंटे पृथ्वी पर पड़ती है। दिन में लगभग 14 घंटे उजाला रहता है। इस दिन की सबसे खास बात ये है कि रात छोटी होती है।
क्या है वजह
21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच गुजर रही कर्क रेखा पर आता जाता है। ऐसे में अधिक समय तक सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है। इस दिन सूर्य आसमान के सबसे ऊंचे रास्ते पर चलता है जिसके चलते पृथ्वी पर उजाले का समय बढ़ जाता है।
बराबर होते दिन व रात
बता दें कि 21 जून के बाद 21 सितम्बर के आसपास तक दिन तथा रात की अवधि बराबर की हो जाती है।