पार्टी के निशान की तरह 5 सवाल! कांग्रेस दे जवाब…राहुल गांधी दें जबाव…

सट्टे के पैसों से सत्ता में आना चाहती है। 508 करोड़ रुपया मुख्यमंत्री को देने की बात सामने आई है… मेरे कई सवाल कांग्रेस पार्टी से हैं…

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के गोशामहल से उम्मीदवार राजा सिंह की नामांकन के लिए आयोजित बाइक रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा, “यहां लोगों का जोश दिखाता है कि किस प्रकार से BRS के खिलाफ हवा है और यहां के लोग KCR के राज से तंग आ चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग एक ईमानदार और विकास वाली सरकार चाहते हैं जो केवल भाजपा दे सकती है। कांग्रेस की सरकारें जिन राज्यों में बनी वे झूठी गारंटियां देकर बनी और वे गारंटियां फेल हो गई हैं, झूठी कांग्रेस झूठी गारंटियां। केसीआर ने राज्य के 5 लाख करोड़ डूबा दिए हैं, केसीआर का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश की जनता इनसे मुक्ति चाहती है और विकल्प के रूप में भाजपा को चाहती है। “

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस सट्टे के पैसों से सत्ता में आना चाहती है। 508 करोड़ रुपया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देने की बात सामने आई है… मेरे कई सवाल कांग्रेस पार्टी से हैं… कांग्रेस जवाब दे, राहुल गांधी जबाव दें… कांग्रेस के हाथ के निशान की तरह मेरे भी 5 सवाल हैं…”

Related Articles

Back to top button