
असम के तिनसुकिया की प्रिशिका गोयल ने सिर्फ 81 सेकेंड में संस्कृत में गणेश स्तुति सुनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है.हर शब्द 0.52 सेकेंड में बोला गया है. प्रिशिका महज सात साल की हैं.
प्रिशिका के इस हुनर पर उनकी मां ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी को ट्रेनिंग देने में छह महीने लगे. इतने छोटे बच्चे के लिए संस्कृत आसान भाषा नहीं है.
उन्होंने कहा कि”संस्कृत एक ऐसी भाषा है जिसमें बहुत जल्दी फ्लुएंसी नहीं आती है.और जैसा कि आप जानते हैं ये अभी सात साल की ही हुई है तो मैंने, छह महीने लगे मुझे, लेकिन हर दिन की प्रेक्टिस के साथ और थोड़ा धैर्य रखकर बच्चों के साथ थोड़ा धैर्य रखना पडता है और फिर हो जाता है.
वहीं प्रिशिका के पिता को बेटी पर गर्व है. वे चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग संस्कृत पढ़ें. उन्हें लगता है कि भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कम होता जा रहा है.
प्रिशिका के परिवार का माना है कि कई भारतीय भाषाएं हैं.वे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की वजह से विलुप्त हो रही हैं. खैर तिनसुकिया के लोगों को गणेश स्तुति का अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाली प्रिशिका पर गर्व है.









