देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पीएम आज रखेंगे आधारशिला

मोदी सरकार के मंशा के अनुरूप देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है. पीएम मोदी नरेंद्र मोदी आज इसकी आधारशिला रखेंगे. योजना के क्रियांन्वयन के पश्चात इन सभी रेलवे स्टेशनों की सूरत बदल जाएगी.

दिल्ली; मोदी सरकार के मंशा के अनुरूप देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है. पीएम मोदी नरेंद्र मोदी आज इसकी आधारशिला रखेंगे. योजना के क्रियांन्वयन के पश्चात इन सभी रेलवे स्टेशनों की सूरत बदल जाएगी. इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. जिससे यात्रियों को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा.

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 बजे सभी स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगें. यह बड़ा कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना द्वारा संपादित किया जाएगा. इस योजना में यूपी के 55 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया है.

इसको देखते हुए रेल महाप्रबंधक सड़क मार्ग से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं. रेलवे स्टेशन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया है. लखनऊ मंडल के कुल 15 रेलवे स्टेशन को योजनाओं में शामिल किया गया है. जिसमें अमेठी रेलवे स्टेशन का भी शिलान्यास होगा. वहीं, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button