5जी स्पेक्ट्रम की 1,50,173 करोड़ की निलामी में रिलायंस जियो ने 50% से अधिक का स्पेक्ट्रम खरीदकर ये बाजी भी अपने नाम कर ली है। 5जी स्पेक्ट्रम के तहत 51236 Mhz स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई है। जिसमें रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीददारी की है।
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपना कब्जा कर लिया है। 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम अकेले जियो ने खरीदा है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।
5जी स्पेक्ट्रम की निलामी के बाद उम्मीद की जा रही है कि जियो अपने ग्राहको कों जल्द ही 5जी नेटवर्क का तोहफा दे सकता है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जो कहा, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि जियो की 5जी सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। आकाश अंबानी ने कहा था कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।