
जेल से छूटने के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा देश से लोकशाही खत्म करना चाहते हैं, तो भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। 140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूँ मेरे भारत वर्ष को बचा लो।
उन्होंने कहा, देश के लिए मेरा सब कुछ कुर्बान है। देश भर में जाकर प्रचार करूँगा। उन्होंने कहा, 17 सितंबर को मोदी जी रिटायर होने वाले है क्योंकि PM की उम्र 75 वर्ष होने वाली है. मोदी जी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। 4 जून के बाद मोदी सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल झारखंड, यूपी में उनकी सीट कम हो रही है। भाजपा की 220 से 230 सीट आ रही है।
AAP प्रमुख ने कहा, अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल को पद का लालच कभी नहीं हुआ। Income tax कमिश्नर का पद छोड़ कर आया हूँ। मैंने 49 दिन के अंदर CM पद छोड़ दिया था। उन्हें पता है 20 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने साजिश की तो मैंने भी तय किया कि CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।








