
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इस दौरान AAP के कई विधायकों और नेताओं से BJP ने संपर्क भी किया, लेकिन आप लोग नहीं टूटे।
उन्होंने कहा, मुझे जेल भेजने के पीछे उनका मकसद AAP को तोड़ना और हमारी सरकार को गिराना था। आप लोगों पर पूरे देश को गर्व है। देश को अच्छा भविष्य आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। भारत को उज्जवल और अच्छा भविष्य केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कराए कामों की चर्चा दुनियाभर में होती है।
मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि जनता को दवाएं मिलनी बंद तो नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया। लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया। किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया। मेरी गिरफ्तारी के बाद पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत हो गई।









