जेपी नड्डा ने विपक्ष पर बोला हमला, ‘फूट डालो राजनीति करो’, कांग्रेस का तरीका था…

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नें जनसभा को संबोधित किया. उन्होनें बयान देते हुए कहा दस साल पहले भारत का आम नागरिक कहता था भारत में कुछ नहीं बदलने वाला है. यूपीए सरकार में भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी सरकार की थी.

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नें जनसभा को संबोधित किया. उन्होनें बयान देते हुए कहा दस साल पहले भारत का आम नागरिक कहता था भारत में कुछ नहीं बदलने वाला है. यूपीए सरकार में भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी सरकार की थी. लेकिन पीएम मोदी के अथक प्रयास के बाद अब विकसित भारत के संकल्प की बात होती है.

आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी ने भारत की राजनीति का चरित्र बदल दिया है. राजनीति की परिभाषा बदल गयी है. फूट डालो राजनीति करो कांग्रेस का तरीका था -राजनीति में आज रिपोर्ट कार्ड की बात होती है. अमेरिका यूरोप की अर्थनीति डावांडोल है चीन पिछड़ रहा है भारत की अर्थव्यवस्था आज दस वें नम्बर से पांचवे पर आ गयी है.

आगे उन्होनें कहा हमने ब्रिटिश को भी पीछे छोड़ दिया है. तीन साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत मे बनते हैं. पहले अखिलेश कहते थे भारत के लोग अनपढ़ हैं यहां डिजिटल क्या होगा. आज सब्जी वाला भी डिजिटल पेमेंट लेता है. आगे उन्होनें कहा आयुष्मान कार्ड से 365 करोड़ का इलाज हुआ है. सब डिजिटल पेमेंट हुआ है. किसी भी व्यक्ति की उम्र 70 वर्ष होगी तो सभी को आयुष्मान कार्ड मिलेगा.

Related Articles

Back to top button