
ओडिशा- ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया.दरअसल, चंदन यात्रा उत्सव के दौरान विटाखों का विस्फोट हो गया.इस विस्फोट में करीब 15 श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए. इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.मामले को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपनी प्रतिक्रिया दी.साथ ही घायलों के सही इलाज के लिए निर्देश भी दिए.
इस घटना को लेकर पुलिस की जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के किनारे यात्रा को देखने के लिए इकट्ठे हुए थे. इस दौरान, भक्तों का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था. अचानक जलते हुए पटाखों की एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया.पुलिस ने आगे बताया कि जलते हुए पटाखे वहां आए लोगों पर गिरे.इससे अफरा-तफरी मच गई. उनमें से कुछ ने खुद को बचाने के लिए जलाशय में छलांग लगा दी थी.
जानकारी के लिए बता दें कि घायलों के सभी इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएंगे.साथ ही सीएम ने सभी घायलों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.









