
LokSabha Election Result: लोकसभा चुनाव के महासंग्राम का महामुकाबला खत्म हो चुका है.आज लोकसभा के महापर्व के महापरिणाम आने शुरु हो गए है.पोस्टल बैलेट से गिनती चल रही है. उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल काफी ज्यादा बढ़ी हुई है.अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे चल रही है.
यूपी में लोकसभा चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं.771 पुरुष और 80 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में है.









