
लखनऊ- रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन में हो गया.87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.
बता दें कि हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव की मृत्यु हुई.कुछ दिन पहले ही वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे.
रामोजी राव पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता थे. कुछ साल पहले ही वह कोलन कैंसर से उबरे थे. रामोजी ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और पत्रकारिता में अहम योगदान दिया है.
रामोजी राव अब इस दुनिया में नहीं रहे। ईटीवी समूह के चेयरमैन राव साहब का निधन हो गया।
— Brajesh Misra (@brajeshlive) June 8, 2024
मैने उनके साथ लंबे वक्त तक काम किया। वो एक महान व्यक्तित्व वाले थे। निडर संपादक। एक ऐसे बड़े मीडिया समूह के चेयरमैन जिसने रीजनल टीवी न्यूज चैनल के इतिहास में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया। बिना… pic.twitter.com/cutvMqeI2v
पीएम मोदी ने भी जताया दुख
रामोजी राव के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, श्री रामोजी राव का निधन अत्यंत दुखद है, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी,उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है. अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए.









