Team Narendra Modi 3.0 : 36 साल के नायडू तो 78 के मांझी… यहां देखें Modi 3.0 Cabinet की ये पूरी List

इस बार मोदी मंत्रिपरिषद में 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST) और करीब 5 अल्पसंख्यक नेता शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी परिणाम के कुल पांच दिन बाद अब भारत को उसकी नई सरकार मिल गई है। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 जून की रात को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। जिसके बाद राजनाथ सिंह और फिर तीसरे नंबर पर अमित ने भी शाह शपथ ग्रहण किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना नाम दर्ज करवाया है। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ कुल 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

दरअसल, नरेंद्र मोदी के 2024 वाले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में देश भर से 24 राज्यों के मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिसमें पार्टी ने सभी सामाजिक समूहों से दिग्गजों को शामिल किया है। अगर जाती समीकरण के हिसाब से देखें तो इस बार मोदी मंत्रिपरिषद में 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST) और करीब 5 अल्पसंख्यक नेता शामिल हैं। इनके साथ ही कुल 18 ऐसे नेता हैं जो वरिष्ठ मंत्री मंत्रालयों का नेतृत्व करेंगे। तो चलिए एक नजर उन 72 मंत्रियों की पूरी लिस्ट पर भी डाल लेते हैं जिन्होंने आज नए मोदी कैबिनेट में अपना नाम दर्ज करवाया है।

2024 में बनी मोदी के केंद्रीय मंत्रियों की List –

  1. नरेंद्र मोदी -प्रधानमंत्री
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जे पी नड्डा
  6. शिर्वाज सिंह चौहान
  7. श्रीमती निर्मला सीतारमण
  8. डॉ. एस जयशंकर
  9. मनोहरलाल खट्टर
  10. एच डी कुमारस्वामी (जेडीएस)
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतन राम मांझी (हम)
  14. राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) -जेडीयू
  15. सर्बानंद सोनोवाल
  16. डॉ. वीरेंद्र कुमार (खटीक) -(भाजपा -मध्य प्रदेश)
  17. के राममोहन नायडू (टीडीपी)
  18. प्रहलाद जोशी
  19. जोएल उरांव (भाजपा ओडिशा)
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी (भाजपा झारखंड)
  26. किरन रिजिजू
  27. हरदीप सिंह पुरी
  28. डॉ. मनसुख मांडविया
  29. जी किशन रेड्डी
  30. चिराग पासवान (लोजपा)
  31. सी आर पाटिल
    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  32. राव इंद्रजीत सिंह
  33. डॉ. जितेंद्र सिंह
  34. अर्जुन राम मेघवाल
  35. प्रतापराव जी जाधव (एसएस-बुलढाणा)
  36. जयंत चौधरी
    राज्य मंत्री
  37. जितिन प्रसाद
  38. श्रीपद यशो नाइक
  39. पंकज चौधरी (भाजपा यूपी)
  40. कृष्ण पाल (गुर्जर)
  41. रामदास अठावले (आरपीआई)
  42. रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
  43. नित्यानंद राय
  44. श्रीमती अनुप्रिया पटेल (अपना दल-यूपी)
  45. वी सोमन्ना (भाजपा-तुमकुर-कर्नाटक)
  46. डॉ. पी. चंद्रशेखर (टीडीपी)
  47. प्रो. एस पी सिंह बघेल
  48. श्रीमती शोभा करंदलाजे-(भाजपा कर्नाटक)
  49. कीर्तिवर्धन सिंह (भाजपा-गोंडा यूपी)
  50. बीएल वर्मा (राज्यसभा-यूपी)
  51. शांतनु ठाकुर (भाजपा पश्चिम बंगाल)
  52. सुरेश गोपी (भाजपा-केरल)
  53. डॉ. एल मुरुगन (मध्य प्रदेश से भाजपा राज्यसभा)
  54. अजय टम्टा
  55. बंदी संजय कुमार (भाजपा तेलंगाना)
  56. कमलेश पासवान (भाजपा-यूपी)
  57. भागीरथ चौधरी (भाजपा-अजमेर)
  58. सतीश चंद्र दुबे (भाजपा-बिहार राज्यसभा)
  59. संजय सेठ (भाजपा-रांची)
  60. रवनीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू (भाजपा-पंजाब-किसी भी सदन के सदस्य नहीं)
  61. दुर्गादास उइके (भाजपा-बैतूल मध्य प्रदेश-आदिवासी नेता)
  62. श्रीमती रक्षा एन खड़से (भाजपा-महाराष्ट्र)
  63. सुकांत मजूमदार (भाजपा-पश्चिम बंगाल)
  64. श्रीमती सावित्री ठाकुर (भाजपा मध्य प्रदेश-आदिवासी नेता)
  65. तोखन साहू (भाजपा-छत्तीसगढ़-पहली बार सांसद)
  66. डॉ. राज भूषण चौधरी (भाजपा बिहार-पहली बार सांसद)
  67. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा (भाजपा-आंध्र प्रदेश)
  68. हर्ष मल्होत्रा ​​(भाजपा-दिल्ली)
  69. श्रीमती निमूबेन जे भंभानिया (भाजपा गुजरात-पहली बार सांसद)
  70. मुरलीधर मोहोल (भाजपा-पुणे-महाराष्ट्र)
  71. जॉर्ज कुरियन (भाजपा केरल-सदस्य नहीं कोई भी सदन) 72. पबित्रा मार्ग्रिता (भाजपा-राज्यसभा असम)

Related Articles

Back to top button