
लखनऊ- बीजेपी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज है.इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल होंगे. बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा शामिल होंगे.
सीएम योगी भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे.कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों में झंडे लगाए गए है.लखनऊ शहर को भाजपा के झंडों से सजाया गया है.लखनऊ में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गए हैं.बैठक में पार्टी के यूपी से केन्द्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रदेश पदाधिकारी, यूपी से केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य रहेंगे.राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहेंगे. बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होंगे. डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में बैठक होगी.









