बारिश से गंगा और यमुना नदी में बढ़ा वाटर लेवल, महाकुंभ मेले की तैयारियां प्रभावित

तैयारियों में जुटे कॉन्ट्रेक्टरों की ओर से कहा गया कि "दिक्कतें बहुत ज्यादा है एक बार पानी आने की वजह से काफी दिक्कतें बढ़ गई है.

प्रयागराज – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारी चल रही हैं, लेकिन इस तैयारी में बारिश की वजह से गंगा और यमुना नदियों का बढ़ता वाटर लेवल मुश्किल बन गया है. तैयारियों में जुटे कॉन्ट्रेक्टरों का कहना है कि बढ़ते जल स्तर से नदियों के किनारे नए घाट बनाने का काम प्रभावित हुआ है.

तैयारियों में जुटे कॉन्ट्रेक्टरों की ओर से कहा गया कि “दिक्कतें बहुत ज्यादा है एक बार पानी आने की वजह से काफी दिक्कतें बढ़ गई है.ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतना पानी आएगा लेकिन पानी अचानक बढ़ गया.जिसके कारण हमारी सरिया वगैरह सब अंदर पड़ी हुई है.अब जैसे ही निकलेगा पानी, गंगा जी की धारा जैसे ही नीचे जाएगी, लॉ स्तर पर होगा उस समय काम चालू करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि तीन दिन के बाद फिर पानी एक बार फिर गंगा जी मौका देंगी काम करने के लिए, हम लोग समय से पहले काम पूरा कर लेंगे.क्योंकि अभी जैसा है पानी के 60 मीटर के अंदर पूरा घाट मेरा निर्माण हो चुका है.60 मीटर पानी में, अब थोड़ा बीच में है। अब जैसे ही गंगा जी का पानी नीचे जाता है हम बनाकर समय से पहले दे देंगे.

बता दें कि जनवरी और फरवरी 2025 में महाकुंभ मेले के दौरान 40 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के प्रयागराज आने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने मेले से जुड़े प्रोजेक्टों के लिए 2500 करोड़ रुपये का फंड दिया है.

Related Articles

Back to top button