अब नहीं आएगा सपा का गुंडाराज…PDA धोखा, केशव प्रसाद मौर्य ने दिया अखिलेश यादव का जवाब

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है।

केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में थे। सीएम योगी यूपी में मोर्चा संभाले हुए थे। सियासी गलियारों मे चर्चाएं तेज थी कि आगे क्या होने वाला है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री हुई है और पूरा माहौल बदल गया। दरअसल योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकते। अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने भी जमकर निशाना साधा।

बता दें कि अखिलेश यादव एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।

इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

Related Articles

Back to top button