Aligarh: पुलिस से गन अनलॉक करते समय चली गोली; एसओजी सिपाही की मौत, दरोगा घायल…

बुधवार को गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना गांधी पार्क, गभाना में दबिश देने पहुंची थी।

अलीगढ़ में एक पुलिसकर्मी के गोली से दूसरे पुलिसकर्मी के मौत हो गई। पूरा मामला अलीगढ़ के गभाना नगर का है। जहां गोकशी के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश मारने गई थी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी से पिस्टल अनलॉक करते समय गोली चली और सीधे एसओजी सिपाही के सिर में जा लगी।  सिर में गोली लगने से सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दरोगा घायल बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना गांधी पार्क, गभाना में दबिश देने पहुंची थी। जहां, मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर मजहर हसन की पिस्टल लॉक हो गई। इस बीच उस पिस्तौल को दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया।

तभी पिस्टल से अचानक गोली चली, जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा याकूब को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उप निरीक्षक राजीव कुमार का इलाज अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button