कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इन रूटों पर भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित, इन रास्तों पर न जाएं

हल्का वाहन- फर्रुखावाद, अलीगंज से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन एटा वाई-पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें

कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में  20 जुलाई सुबह 07 बजे से 22 जुलाई  शाम बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 

इन मार्गों पर भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित

1. कानपुर, मैनपुरी की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन आरटीओ ओवर ब्रिज वाई पास से अपने गंतव्य को जायेगे।
2. अलीगंज व फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन कुसाडी वाई पास से अपने गंतव्य स्थान को जायेगें ।
3. शिकोहाबाद, जसराना, की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्णरूप से बन्द रहेगें व हल्के वाहन चपरई मोड से सकीट होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जायेगें ।
4. आगरा, टूण्डला की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्णरूप से बन्द रहेगें व हल्के वाहन रजावली चौराहा से सकरौली,जलेसर होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे ।
5. अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन चौथा मील वाई पास से अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे ।
6. कासगंज की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे ।
7. सहावर,गंजडुन्डवारा की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन वाई पास होकर अपने गंतव्य स्थान को जायेगें ।
8. (जलेसर, अवागढ़) आगरा रोड से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन -कैंटर,ट्रक,डीसीएम आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगे व हलके वाहन जावड़ा नहर पुल से वाइ पास के लिये जायेगें ।

शिकोहावाद से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन-शिकोहावाद से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन शिकोहावाद से घिरौर,मैनपुरी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
2. हल्का वाहन- शिकोहावाद से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन जसराना घिरौर,मैनपुरी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया एटा से  रिजोर, जसराना, शिकोहावाद होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें कॉवड़ मार्ग पर केवल कॉवडियों से सम्बन्धित वाहनों का ही आवागमन होगा ।

टूण्डला से एटा वदायूँ बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन- टुण्डला से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन टूण्डला ओवर ब्रिज से फिरोजावाद,शिकोहावाद,घिरोर,कुरावली से एटा वाई-पास गंजडुन्डवारा कट को0देहात पटियाली होते हुये वदायूँ, बरेली जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
2. हल्का वाहन- आगरा टुण्डला से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन अवागढ़ से जलेसर, सिकन्दराराऊ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया एटा से जावड़ा, वसुन्धरा, अवागढ़ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें कॉवड़ मार्ग पर केवल कॉवडियों से सम्बन्धित वाहनों का ही आवागमन होगा ।

बरेली, बदायूँ से एटा आगरा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन- बरेली वदायूँ से एटा आगरा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन एटा वाई-पास गंजडुन्डवारा कट को0देहात पटियाली घिरोर शिकोहावाद होते हुये टुण्डला आगरा जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें
2. हल्का वाहन- बरेली वदायूँ से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन सहावर, अमापुर, एटा वाई-पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया कासगंज, मिरहची से एटा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें कॉवड़ मार्ग पर केवल कॉवडियों से सम्बन्धित वाहनों का ही आवागमन होगा ।

फर्रुखावाद,अलीगंज से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन-  फर्रुखावाद, अलीगंज से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन एटा वाई-पास से कुरावली, घिरोर, शिकोहावाद होते हुये आगरा को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
2. हल्का वाहन- फर्रुखावाद, अलीगंज से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन एटा वाई-पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया अलीगंज से वागवाला,एटा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें कॉवड़ मार्ग पर केवल कॉवडियों से सम्बन्धित वाहनों का ही आवागमन होगा ।

कानपुर,मैनपुरी,मलावन से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन- कानपुर,मैनपुरी,मलावन से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन आर0टी0ओ0ओवर ब्रिज एटा से वाई-पास होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे ।
2. हल्का वाहन- कानपुर,मैनपुरी,मलावन से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन आर0टी0ओ0ओवर ब्रिज एटा से वाई-पास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।

अलीगढ़ सिकन्दराराऊ से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-

1. भारी वाहन- अलीगढ़,सकन्दराराऊ से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन चौथा मील से ओवर ब्रिज एटा से वाई-पास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे ।
2. हल्का वाहन- अलीगढ़,सकन्दराराऊ से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन चौथा मील से ओवर ब्रिज एटा से वाई-पास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें ।

Related Articles

Back to top button