
दिल्ली- पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक मिला गया है. बता दें कि कुश्ती में अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है. अमन ने 57 KG वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अमन ने डेरियन क्रूज को 13-5 से मात देते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया.
वहीं अमन सहरावत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी. पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अमन सहरावत को ब्रॉन्ज जीतने पर बधाई,उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से झलकती है, पूरा देश इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है.
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने अमन सहरावत को बधाई दी. गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि दृढ़ता और ताकत से भारत के लिए मेडल जीता.देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है.









