5 बांग्लादेशी नागरिक नवी मुंबई से गिरफ्तार, जाली दस्तावेज की मदद से भारत में हुए थे दाखिल

पुलिस ने बताया कि महिलाओं की उम्र करीब 34 से 35 साल की है जबकि पुरूष की उम्र 38 साल है।

बांग्लादेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी नागरिक अवैध रूप से नवी मुंबई में रह रहे थे। नवी मुंबई पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी रविवार को दी गई।

बार्डर पर घुसपैठ कर पहुंच भारत

दरअसल, नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ ने एक सूचना के आधार पर शनिवार को कोपरखैरने इलाके की एक इमारत में छापा मारा। जिसके बाद पुलिस को अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिक मिले। इसमें चार महिला नागरिक और एक पुरूष और चार महिला नागरिक शामिल हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ये सभी पांचों आरोपी बांग्लादेश बार्डर से घुसपैठ करके भारत में एंट्री कर के नवी मुंबई चले आए थे।

करते थे ये काम

कोपरखैरने पुलिस थाने के अधिकारियों ने नागरिकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान उनसे पता चला कि जाली दस्तावेज की मदद से भारतीय सरहद में प्रवेश किया था। वहीं पुलिस ने बताया कि महिलाओं की उम्र करीब 34 से 35 साल की है जबकि पुरूष की उम्र 38 साल है। पकड़ी गई महिलाएं घरों में काम करती थी और पुरूष रंगाई पुताई का काम करता था।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

वहीं पकड़े गए सभी आरोपियो के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ ही पासपोर्ट नियम 1950 और विदेशी अधिनयम 1946 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button