
देश में जारी वक्फ को लेकर विवाद के बीच अब एक नई खबर सामने आई है। दरअसल बात ये है कि पिछले दिनों वक्फ के बिल को लेकर मची राजनीतिक ऊहापोह के बीच अब बिहार की नीतीश सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्ती को लेकर सक्रिय हो गई है। बता दें सरकार जांच कराने की योजना में है। दरअसल, बात ये है कि सरकार को जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। जानकारी ये भी है कि कई भू-माफिया वक्फ की जमीनों की खरीद फरोख की जुगत में लगे हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। सरकार का मानना है कि जिन लोगों ने भी वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। उनसे इसे जल्द से जल्द खाली करवाया जाए।
बनाए जाएंगे 21 मदरसे
नीतीश सरकार ने ये भी ऐलान किया है कि वक्फ बोर्ड की संपत्ती की जांच कराने के बाद नीतीश सरकार उन जमीनों पर 21 मदरसे बनाएगी। बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान ने इस पूरे मामले पर कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के लिए अल्पसंख्यक केवल वोट बैंक है और वे केवल और केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। नीतीश सरकार के नेतृत्व में आज हर समाज और तबके के व्यक्ति का विकास हुआ है।
वक्फ बिल पर JDU ने किया सरकार का समर्थन
जहां एक तरफ वक्फ बिल को लेकर सरकार को सदन में विरोध देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर JDU ने इस मामले में केंद्र का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री और JDU नेता ललन सिंह ने वक्फ बिल पर सदन में कहा कि ये बिल कहीं से भी मुसलमान विरोधी नहीं है न हीं ये किसी भी तरह का संशोधन है। जो लोग इसकी तुलना मंदिर या गुरुद्वारे से कर रहे हैं। अरे आपको संस्था और मंदिर, गुरुद्वारे में अंतर नहीं पता जो बिना जाने समझे तर्क दिए जा रहे हैं।









