दंत चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या,आत्महत्या में उलझा मामला

मामला बसखारी थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का है. महिला के पति डॉ. प्रशांत सिंह काफी लम्बे वक्त से यहां तैनात है. मृतक महिला भी दंत चिकित्सक थी और अपना कलीनिक भी चलाती थी.

अम्बेडकरनगर सरकारी आवास में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है..
महिला का शव आवास के अंदर फंदे से लटकता हुआ पाया गया.

क्या हैं मामला

मामला बसखारी थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का है. महिला के पति डॉ. प्रशांत सिंह काफी लम्बे वक्त से यहां तैनात है. मृतक महिला भी दंत चिकित्सक थी और अपना कलीनिक भी चलाती थी. वही मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि चिकित्सक की पत्नि ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.. जिसके बाद रात्रि में ही डॉ. प्रशांत सिंह पत्नि को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नि की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को
पुलिस ने देर रात कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया.

वही ये पूरी घटना से हर कोई हैरान है. हत्या और आत्महत्या में ये पूरा मामला उलझ कर रह गया है.. अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button