
लखनऊ- लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की जंग होने जा रही है.सभी राजनीतिक दलों ने उपचुनाव की सियासी पारी को जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है. राजनीतिक दलों के दिग्गज अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में जीत का मंत्र दे रहे है.
इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी की उपचुनाव को लेकर बड़ी बैठक की.और सपा उपचुनाव को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रही है.
सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है.अखिलेश यादव ने अजीत प्रसाद का टिकट फाइनल किया. अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. अजीत प्रसाद अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं.
सभी दावेदारों को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया है.सभी लोगों को एक साथ रहकर चुनाव लड़ने की हिदायत दी है. आनंद सेन यादव भी खुलकर प्रचार में शामिल होंगे.









