Jammu Kashmir Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला की सीट फाइनल, इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। सियासी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरी बिसात बिछा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अबदुल्ला की विधानसभा सीट निर्धारित हो गई है। उमर अबदुल्ला गांदरबल विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ऐलान

उमर अबदुल्ला के विधानसभा सीट का ऐलान रविवार को किया गया। इसकी जानकारी सांसद सैयद रुहुल्लाह मेहदी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने दी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग-राजौरी इलाके से सांसद मियां अल्ताफ अहमद भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके उमर अबदुल्ला ने कहा था कि जब तक केंद्र शासित प्रदेश बना रहेगा तब चुनाव लड़ने से मना किया था। हालांकि अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद उनकी चुनावी सीट तय हो गई है।

2009-15 तक संभाली प्रदेश की कमान

गौरतलब है कि उमर अबदुल्ला ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश की कमान 2009-15 तक संभाली थी। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सदस्य के रूप में भी चुने जा चुके हैं। वहीं 2014-19 तक उमर अबदुल्ला प्रदेश के बीरवाह विधानसभा सीट से विधायक रहे थे।

कांग्रेस- एनसी के बीच गठबंधन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। ऐसे में 10 सालों बाद प्रदेश की आवाम अपना विधायक चुनेगी। आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button