Ayodhya Rape Case: यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

सलमान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Ayodhya Rape Case: महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बच्ची से दुष्कर्म की घटना में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस ने कुछ ही घंटे के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था। थाना महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास मुठभेड़ हुई।

4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

बता दें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भीय गांव में सोमवार शाम एक 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया था। किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

वही थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, ‘बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे अब पकङ लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।’

Related Articles

Back to top button