आतिशी के सीएम बनने के बाद मंत्रालय का हुआ बंटवारा, जानें किसको मिला कौन-सा विभाग

सीएम आतिशी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, सोमनाथ भारती और इमरान हुसैन के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में नई मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी ने शपथ ले ली है। शनिवार की शाम को दिल्ली के राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा नए मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया है, जिसके तहत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन के नाम शामिल हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा भी हो चुका है। आइए जानते हैं किस सीएम सहित किसको कौन-सा मंत्रालय मिला है।

सीएम आतिशी को मिले सबसे ज्यादा मंत्रालय

दिल्ली की मुखिया आतिशी के पास सबसे ज्यादा 13 मंत्रालय हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग, विद्युत, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, जनसंपर्क विभाग, राजस्व वित्त योजना, सेवाएं, सतर्कता, जल, विधि, न्याय और विधायी कार्य सहित अन्य विभाग जो किसी मंत्री को विशेष रूप से आवंटित नही हैं, शामिल हैं।

सौरभ भारद्वाज को मिले ये मंत्रालय

मंत्री सौरभ भारद्वाज को शहरी विकास मंत्रालय, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य, उद्योग, आर्ट, सांस्कृतिक और भाषा मंत्रालय, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण मंत्रालय और सहकारी विभाग मंत्रालय मिले हैं।

मुकेश अहलावत के पास ये मंत्रालय

कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत के पास गुरुद्वारा चुनाव, एससी-एसटी विभाग, जमीन और भवन मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और रोजगार मंत्रालय है। वहीं मंत्री गोपाल राय के पास विकास मंत्रालय, सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण मंत्रालय है।

कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को मिले ये मंत्रालय

मंत्री कैलाश गहलोत को मंत्रालय के बंटवारे में परिवहन विभाग, प्रशासनिक सुधार, सूचना और तकनीकी विभाग, गृह मंत्रालय और महिला बाल विकास मंत्रालय मिला है। जबकि मंत्री इमरान हुसैन को खाद्य आपूर्ति और चुनाव विभाग मंत्रालय मिला है।

Related Articles

Back to top button