प्रयागराज की मेजा सीट से पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का निधन, बीजेपी नेताओंं ने जताई संवेदनाएं

प्रयागराज की मेजा सीट से विधायक रह चुकी बीजेपी नेत्री नीलम उदयभान करवरिया का शुक्रवार को निधन हो गया। नीलम करवरिया पिछले कई दिनों से...

प्रयागराज की मेजा सीट से विधायक रह चुकी बीजेपी नेत्री नीलम उदयभान करवरिया का शुक्रवार को निधन हो गया। नीलम करवरिया पिछले कई दिनों से हैदराबाद के एक अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट करवा रही थी। इस दौरान कल देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी। जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नही जा सका।

बीजेपी नेत्री और पूर्व विधायक नीलम उदयभान करवरिया प्रयागराज के रसूखदार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थी। आज उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से प्रयागराज लाया जाएगा। जहां कल्याणी देवी स्थित आवास पर उनके शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल दिनांक 28 सितंबर को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नीलम करवारिया की दो बेटियां समृद्धि और साक्षी और एक बेटा सक्षम हैं. मां की निधन से बच्चे बहुत ही दुखी है।

मेजा सीट से रह चुकी है विधायक

नीलम उदयभान करवरिया 2017 विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की मेजा सीट से भाजपा की टिकट पर विधायक बनी थी। 2022 में उन्हें सपा के संदीप पटेल से हार का सामना करना पड़ा था। वह बहुत ही शांत और मिलनसार व्यक्तित्व रखने वाली महिला थी। मृदुभाषी होने के कारण लोग उन्हें खास पसंद करते थे। पति उदयभान करवारिया के जेल जाने की वजह से नीलम करवारिया राजनीति में आई थी। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर उन्होंने जीत हासिल की थी। इनके देवर सूरजभान करवरिया विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।

निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी और राजस्थान गवर्नर कलराज मिश्रा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button