कपड़े उतारकर किया था विरोध प्रदर्शन…अब स्टेट GST विभाग ने व्यापारी अक्षत जैन के खिलाफ दर्ज कराई FIR

अवैध वसूली से प्रताड़ित मेरठ के व्यापारी अक्षत जैन ने स्टेट जीएसटी के गाजियाबाद ऑफिस में अपने सभी पेपर्स दिखाए.

बीते दिनों में एक व्यापारी का वीडियो वायरल हुआ था. स्टेट GST विभाग से वो काफी ज्यादा नाराज था. कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन करने वाले व्यापारी अक्षत जैन के खिलाफ स्टेट GST विभाग ने FIR दर्ज करवा दी है.

अवैध वसूली से प्रताड़ित मेरठ के व्यापारी अक्षत जैन ने स्टेट जीएसटी के गाजियाबाद ऑफिस में अपने सभी पेपर्स दिखाए.लेकिन अधिकारियों ने उनके पेपर्स अपूर्ण होने की बात करते हुए 85 लाख रुपए तत्काल जमा करने पर ट्रक छोड़ने को कहा.

इसी बात पर अक्षत जैन वहीं पर कपड़े उतार कर धरने पर बैठ गए.इंटरनेट पर जब ये वीडियो वायरल हुआ तो खफा विभाग ने जैन पर गाजियाबाद में एफआईआर ही दर्ज करवा दी है.

Related Articles

Back to top button