सिद्धार्थनगर में तीन घंटे के अंदर दो व्यापारियों से लूट, मचा हड़कंप, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

इलाके में ताबड़तोड़ 3 घंटे में दो लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों द्वारा घटना का विरोध किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। रोजाना व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसके कारण व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला सिद्धार्थनगर जिले से सामने आया है। जहां 3 घंटे के अंदर ही चोरी व लूट की दो घटनाएं सामने आई हैं। जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया।

बदमाशों ने दो घटनाओं को दिया अंजाम

दरअसल, सोमवार को 11 बजे सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना इलाके के चौराहे के पास दो लूट की घटनाए सामने आई। जहां पहला मामला किराना के होलसेल व्यवसायी के ड्राइवर नईम एक दुकान से 5 लाख की लूट लेकर बाहर निकला। ऐसे में पहले से घात लगाए बदमाशों ने ड्राइवर से पैसा छीनकर फरार हो गए। वहीं कुछ घंटों के बाद ही सोने के व्यापारी अशोल सोनी की बाइक की डिक्की तोड़कर लगभग डेढ़ किलो चांदी लेकर फरार हो गए।

व्यापारियों में आक्रोश

इलाके में ताबड़तोड़ 3 घंटे में दो लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों द्वारा घटना का विरोध किया जा रहा है। वहीं जब लूट की जानकारी पुलिस को हुई तो मामला दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाशी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button