“यह केवल एक कल्पना नहीं…”, राम मंदिर के दर्शन के बाद बोले इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार

यही इस देश की विरासत और पहचान का महत्व है। इजराइल के राजदूत के रूप में, मेरे लिए पहचान और लोगों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है

भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर श्रद्धालुओं और वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इजराइल हमेशा भारत की संस्कृति का सम्मान करता है। इससे लोग आपस में जुड़े रहते हैं। यह एक बड़ा माध्यम है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करने के बाद, इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा, यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह केवल एक कल्पना नहीं है, यहाँ अतीत में ऐसी चीजें हुई हैं और लोग दिन-ब-दिन, साल-दर-साल उन्हें याद कर रहे हैं। वे इन सभी मूल्यों को याद कर रहे हैं और यही इस देश की विरासत और पहचान का महत्व है। इजराइल के राजदूत के रूप में, मेरे लिए पहचान और लोगों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए मैं अपनी पत्नी के साथ यहाँ आया हूँ। हम भारत की संस्कृति को गहराई से जान रहे हैं।

रियुवेन अजार ने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। मै यहां श्रद्धालुओं को देखकर अभिभूत हूं, जो प्रतिदिन इतनी बड़ी संख्या में यहां पर आते हैं। इजराइल और भारत का रिश्ता प्राचीन काल से चला आ रहा है। भारत की संस्कृति, विरासत और परंपरा प्राचीन हैं। जिस तरह हमें अपनी विरासत पर गर्व है, उसी तरह आपको भी अपनी विरासत पर गर्व है।

Related Articles

Back to top button