उत्तराखंड में अवैध तस्करी के खिलाफ प्रशासन सख्त, टिहरी पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

उत्तराखंड में अवैध मादक पदार्थों को लेकर प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। इसी बीच टिहरी जिले के पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को रोकथाम के लिए एसएसपी के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, दो तस्करों को पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

अलग-अलग थाने से दो तस्कर गिरफ्तार

दरअसल, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहा विशेष अभियान को लेकर सीआईयू और पुलिस की टीम ने जिले के दो अलग-अलग थानों के अंतर्गत चेकिंग की। इसि दौरान टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने 12.02 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कैम्पटी की पुलिस ने यमुना पुल के पास 250 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर दो ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

पुलिस ने दोनों को तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि पकड़ी गई स्मैक और चरस 5 लाख की आंकी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लगातार अवैध नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button