Lucknow: बिन बुलाएँ बारात में आये छात्रों ने जमकर काटा बवाल, फायरिंग भी की, जमकर हुई मारपीट

हॉस्टल से सिर्फ एक से दो छात्र खाना खाने आये थे। बारातियों ने ही पहले मारपीट शुरू की थी। एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक बमबाजी...

Lucknow: राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र में स्थित रामधीन मैरिज हाल में सोमवार की रात बिन बुलाये आये लखनऊ विश्वविद्यालय हॉस्टल के दबंग छात्रों ने खाना खाने के दौरान बारातियों से जमकर मारपीट के साथ गोलीबारी भी की। जानकारी के मुताबिक कैसरबाग मंडी से बारात रामधीन मैरिज हॉल में आई थी जिसमे खाना खाने को लेकर बारातियों और हॉस्टल के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई लोगो को गंभीर छोटे भी आई पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया।

छात्रों ने पुलिस पर लगाया आरोप

विश्वविद्यालय हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे और कहा की कि पुलिस सभी छात्रों को आरोपी बना रही है। जबकि हॉस्टल से सिर्फ एक से दो छात्र खाना खाने आये थे। बारातियों ने ही पहले मारपीट शुरू की थी। एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक बमबाजी और फायरिंग नहीं हुई है। सिर्फ मारपीट हुई थी। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

महिलाओं से अभद्रता करने का भी लगा आरोप

बारात में आई महिलाओं ने कहा की विश्वविद्यालय हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने यहां जबरन घुसकर महिलाओं से अभद्रता की है। जब उन्हें रोका गया तो वह वापस गए और बड़ी संख्या में हॉस्टल के छात्रो के साथ आये और जमकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान बीच बचाओ में कई महिलाएं घायल भी हो गईं।

Related Articles

Back to top button