
Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लीपर बस का चालक को नींद आ रही थी, जिसके बाद उसने झपकी ली और झपकी लेने की वजह से टैंकर से टकराकर स्लीपर बस पलट गई।
लखनऊ के एक दंपती समेत 3 यात्री
इस हादसे में कुल 8 की मौत हो गई और 19 घायल हो गए हैं, हादसे में घायलों का इलाज किया जा रहा हैं। वही हादसे में मरने वालों में एक दंपती समेत 3 यात्री लखनऊ के थे।
कुछ की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
झपकी बनी हादसे की बड़ी वजह
जानकारी के अनुसार, बस का चालक थकान के कारण झपकी ले रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीएम मोदी ने जताया शोक
वहीं पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए राशि की घोषणा की। PMO पर ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है।’’ पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है। पीएमओ ने कहा, ‘‘इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’









