संजय सिंह- सीएम योगी की भाषा चौराहे छाप आदमी की है, दुर्भाग्य कि ऐसा आदमी उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री हैं…

प्रधानमंत्री मोदी और योगी के बयान पर आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। कोरोना माहामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान लाखों लोगों की भीड़ जमा की थी। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को संवेदनहीन बताया। उन्होने कहा, पीएम को संघीय ढांचे में भरोसा नहीं है।

वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की भाषा चौराहे छाप आदमी की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा संयमित नहीं है गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि ऐसा आदमी उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा के अस्पताल केजरीवाल ने बनाया। अस्पताल आईसीयू और बेड की व्यवस्था दिल्ली सरकार की पूरी दुनिया में सराहना हुई। ऑक्सीजन युक्त मुक्त ऑटो हम ने चलाया था उसको योगी ने बंद कराया। प्रयागराज के घाटों पर लाशें सबने देखी लखनऊ में लाशों को छुपाने के लिए टीन शीट लगाई गई थी। कोरोना काल में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार किया जिसकी जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button