Unnao: भाभी से रेप और जेल….जमानत पर छूटते ही सनकी देवर ने कुल्हाड़ी से काटा, जिंदा फूंका

भाभी के साथ रेप किया उसके बाद भाभी ने देवर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को जेल भेल दिया। वही पांच महीने बाद..

Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं, जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। यहां एक देवर ने अपनी भाभी के साथ रेप किया उसके बाद भाभी ने देवर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को जेल भेल दिया। वही पांच महीने बाद जमानत पर देवर रिहा होकर आया तो दरिंदे ने एक बार फिर भाभी के साथ रेप करने की कोशिश की। वही जब भाभी ने एक बार फिर इसका विरेध किया तो दरिंदे देवर ने कुल्हाड़ी वार कर घायल कर दिया और आग लगा कर जिंदा फूंक दिया।

क्या हैं पूरा मामला?

आसीवन थाना क्षेत्र विजयखेड़ा गांव की रहने वाली 30 साल की एक महिला सोमवार की रात दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। महिला का पति लखनऊ में काम करता हैं। रात करीब 10 बजे देवर ने भाभी पर गंदी नजर डाली और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर महिला को घायल कर दिया, उसके बाद बेहोशी की हालत में महिला को घर से 50 मीटर दूर खींचकर ले गया और पुआल के ढेर में फेंकने के बाद आग लगा दी।

इसके बाद महिला के नौ साल के बेटे के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वही वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बेटे की सूचना पर मृतक महिला का पति लखनऊ से रात करीब डेढ़ बजे गांव पहुंचा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति से जानकारी ली।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

वही पुलिस ने लखनऊ- बांगरमऊ मार्ग पर कोड़वाखेड़ा मोड़ के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।’

Related Articles

Back to top button