AmbedkarNagar: धर्मांतरण कराकर की शादी, अपहरण और धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक ने युवती को भगाकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी हर रोज़ जलालपुर के गुलाबो..

AmbedkarNagar: सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने हिंदू युवती से शादी करने के लिए धर्मांतरण कर लिया। इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद युवक के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

नौकरी का झांसा देकर भगाया

गांव के मोहम्मद सफीक और युवती का प्यार कॉलेज के दिनों से चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को भगाकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी हर रोज़ जलालपुर के गुलाबो हॉस्पिटल में काम करने जाती थी। 12 दिसंबर को वह घर से 10 हजार रुपये लेकर काम पर गई, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। वही काफी तलाश के बाद पता चला कि युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर भगाया था।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, और उसे जेल भेज दिया। युवती का बयान कराया जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मुकदमें में धारा बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button