
Lucknow: लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित विजय नगर इलाके में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश शमीम को पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बलात्कार के दो दर्जन से ज्यादा मामले
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शमीम और आकाश गौतम के रूप में की है। शमीम पर लूट, नाकाबंदी, और बलात्कार के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं, आकाश गौतम पर भी एक दर्जन मामलों का आरोप है।
घर पर फायरिंग और बम से हमला
दोनो बदमाशों पर आरोप है कि 15 दिसंबर को उन्होंने एक रिटायर्ड फौजी और विधानसभा में सिक्योरिटी गार्ड मनोज मिश्रा के घर पर फायरिंग और बम से हमला किया था। यह घटना कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।









