जेंडर बदलना चाहते हैं इंजीनियर साहब, बीवी परेशान मांग रही तलाक !

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला, जो पहले एक मैकेनिकल इंजीनियर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला, जो पहले एक मैकेनिकल इंजीनियर से शादी कर खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही थी, को आठ साल बाद उसके पति ने कहा कि वह भी उसकी तरह साड़ी पहनेगा और मेकअप करेगा। शुरुआत में पत्नी ने इसे मजाक समझा, लेकिन पति ने सचमुच साड़ी पहनने और महिला के कपड़े पहनने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई।

पति ने जेंडर चेंज की प्रक्रिया शुरू कर दी और महिला बनने के लिए इलाज भी कराना शुरू कर दिया। उसने अपना नाम भी बदल लिया। महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अंततः दोनों ने सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी।

साल 2013 में हुई शादी

राजनगर एक्सटेंशन की एक युवती की शादी मई 2013 में एक मल्टिनेशनल कंपनी में काम करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर युवक से हुई थी। शादी के बाद 2017 में उनका एक बेटा भी हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2021 में कंपनी के काम के लिए पति को बेंगलुरू जाना पड़ा। जब वह वापस आया, तो उसका व्यवहार बदला हुआ था। उसने पहले पत्नी की तरह कपड़े पहनने की शुरुआत की। इसी के बाद ही उसका व्यवहार परिवर्तन देखने को मिला। पति ने औरतों की तरह चलना-बोलना भी शुरू कर दिया। पति के इस रवय्ये को देखते हुए उसकी पत्नी ने उससे अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद 2021 से ही दोनों अलग रहने लगे। फिलहाल दोनों ने ही तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

Related Articles

Back to top button