
Baghpat: बागपत के बड़ौत में डिलीवरी के 3 दिन बाद इंफेक्शन फैलने से महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने गिरवर सिंह हॉस्पिटल के बाहर मृतक महिला का शव रखकर हंगामा प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले महिला की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद सीरियस हालत होने के कारण अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया ।जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।मेरठ के डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान महिला की गलत नस काटी गई है। इस कारण उसे इंफेक्शन फैल गया और उसकी मौत हो गई ।जिससे गुस्साए परिजन महिला की बॉडी बड़ौत के गिरवर हॉस्पिटल में जहां ऑपरेशन हुआ था वहां लेकर पहुंचे और बॉडी को अस्पताल के बाहर हंगामा किया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कर्मअलीपुर गढ़ी गांव की रहने वाली कुसुम उर्फ मोनिका पत्नी अमित कश्यप को 16 फरवरी को डिलीवरी के लिए शहर की बावली चुंगी पर चौधरी गिरवर सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया था ,जहां पर उसे बेटी पैदा हुई थी। कुसुम के पति अमित ने बताया डिलीवरी के अगले दिन चौधरी गिरवर सिंह हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उसकी पत्नी की हालत बिगडने की बात कहते हुए इंफेक्शन होना बताया तथा कहा कि ऐसी हालत में मेरठ जाना होगा। अस्पताल की गाड़ी कुसुम को लेकर मेरठ पहुंची और वेदांता हॉस्पिटल मेरठ छोड़ कर लौट आयी। उसने अपनी पत्नी का उपचार कराया। चिकित्सको ने उसे बताया कि चौधरी गिरवर सिंह अस्पताल द्वारा ऑपरेशन ठीक नहीं किया गया है तथा मरीज की कोई गलत नस कट गई है। नली भी गलत लगाई गई है जिससे ज्यादा इंफेक्शन फैल गया है।
अमित ने बताया कि बुधवार कि देर शाम लगभग साढे सात बजे उपचार के दौरान उसकी पत्नी में हॉस्पिटल में दम तोड़ किया, जिसके बाद वह अपनी पत्नी कुसुम के शव को लेकर चौधरी गिरवर सिंह हॉस्पिटल, बड़ौत पहुंचे। उधर, कुसुम के स्वजन और ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में शव को रखकर हंगामा कर दिया और पुलिस से लापरवाह चिकित्सको के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।









